यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शानदार पहल, अब मोबाइल वैन से घर पर ही निकाल सकेंगे पैसे

0

रुद्रपुर/देवरिया। यूनियन बैंक आफ इंडिया के शाखा कर्मियों द्वारा लॉकडाउन में शाखा के लोगों के लिए मोबाइल वैन की शुरुआत की गई है जिसके तहत अब लोगों को घंटों बैंक के सामने भीड़ जुटाने या इस कड़कती धूप में खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह बैंक के द्वारा अपने ग्राहकों को इस विश्वव्यापी महामारी के दौरान एक राहत और उनके सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए अनमोल उपहार है जिसके तहत यह वैन हर गांव हर शहर में जा कर लोगों के घर पूछ-पूछ कर उनकी जरूरत के अनुसार उनके खाते से पैसे निकाल कर देगी, उसके लिए जरूरी यह है कि उस व्यक्ति का आधार कार्ड बैंक के खाते से लिंक होना चाहिए। इस पहल से लोगों को काफी समय की भी बचत होगी और बहुत बड़ी राहत भी मिलेगी। ब्रांच मैनेजर धर्मेन्द्र कुमार, उप ब्रांच मैनेजर जितेंद्र कुमार नायक, असिस्टेंट मैनेजर राहुल राय, विकास सिंह, ग्राहक सेवा केन्द्र अधिकारी तारकेश्वर विश्वकर्मा आदि मौजूद रहें।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS