HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां जंगली मशरूम की सब्जी खाने से दादा—दादी व...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां जंगली मशरूम की सब्जी खाने से दादा—दादी व पोती की मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, टिहरी

टिहरी में हुए दु:खद हादसे में जंगली मशरूम खा लेने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दादा—दादी व उनकी पोती शामिल है। इन तीनों ने ही अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

यह घटना टिहरी जनपद के प्रताप नगर के सुकरी गांव में घटी है। बताया जा रहा है कि गत दिनों इन तीनों ने जंगली मशरूम पकाया था। भोजन के बाद जब इनका स्वास्थ्य बिगड़ा तो सलोनी सेमवाल (13 साल), उसकी दादी विमला देवी (56 साल) और दादा सुंदरलाल सेमवाल (62 साल) निवासी सुकरी गांव, प्रताप नगर, टिहरी गढ़वाल को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में गत 16 अगस्त को भर्ती करा दिया गया। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Uttarakhand Breaking : आम के पेड़ से टूटी शाखा ने ले ली पूर्व बीडीसी मेंबर की जान

इनकी हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने तीनों आईसीयू में भर्ती किया था। जहां आज तीनों की ही मौत हो गई। पुलिस चौकी एम्स प्रभारी उप निरीक्षक शिवराम ने बताया कि बीती 12 अगस्त को इन्होंने अपने घर में रात के भोजन में जंगली मशरूम बनाया था, जिसे खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। 16 अगस्त को यह तीनों एम्स पहुंचे थे। जिसके बाद से उनका यहां एम्स में उपचार चल रहा था। उन्होंने बताया कि फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टार्टम के लिए भेज दिया है।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : आर्मी कोचिंग कर रहे छात्र ने जहर खाकर दे दी जान

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों के जंगलों में मशरूप काफी मात्रा में पाया जाता है। यह सब्जी पौष्टिकता से भरपूर होती है और खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। जिस कारण इनको लोग अकसर जंगलों से लाकर मशरूम की सब्जी बनाते हैं। इसके बावजूद यदि किसी को इस सब्जी की सही पहचान नही हो तो धोखे से जहरीली मशरूम भी आ जाती है। जिसके सेवन से मौत तक हो जाती है। जिन्हें मशरूम की पहचान नही, उन्हें जंगलों में इसे लेने नही जाना चाहिए।

उत्तराखंड : यहां नेशनल हाईवे पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, एक घायल

कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठेंगी उत्तराखंड की बेटी नेहा जोशी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments