HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत

Bageshwar: नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत

ADVERTISEMENTS

— शीघ्र होगा जिला कार्यकारिणी का विस्तार

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण का आज पार्टी कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनाव में पार्टी को विजय बनाने का आह्वान किया।

भाजपा नगर मंडल ने जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण का रविवार को पार्टी कार्यालय में भव्य स्वागत किया। सभी ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। नगर अध्यक्ष रमेश तिवारी ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि फर्स्वाण के अध्यक्ष बनने से संगठन पहले से और अधिक मजबूत होगा। इसके लिए हर कार्यकर्ता को मेहनत करनी होगी। फर्स्वाण ने कहा कि शीघ्र जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। संचालन हेम साह व कैलाश गढ़िया ने किया। इस मौके पर मदन आगरी, मनोज ओली, भवगती धपोला, प्रकाश साह, राजेश रौतेला, पंकज धपोला, तारा सिंह रावत, रूप साह, भावना गढ़िया, दीपा आर्या, जीवंती कांडपाल, सभासद विक्की सुयाल आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments