बागेश्वर।। ग्राम पंचायत नामती चेटा बगड़ बागेश्वर में ग्राम्या फेस 2 द्वारा विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया गया। जिसमे आम, लीची, केला, पपीता सहित अन्य अनेक फलदार पौधों को लगाया गया। ग्राम्या के यूनिट अधिकारी डीएस पवार ने लोगों से अनुरोध किया कि वे सभी एक-एक पौधा अवश्य लगायेें। साथ ही पर्यावरण को बचाये रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर अवर अभियंता दीपक उप्रेती, मनोज कुमार चौधरी, सुगमकर्ता ममता मेहता, नारायण कोशियारी, प्रधान नीवन कुमार, सरोजनी कोशियारी, शांति कार्की, चंचल सिंह, रेखा देवी, गुड्डू, दिवान सिंह सहित आदि उपस्थित थे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।