HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : मुकदमे वापस लेकर माफी मांगे सरकार, वर्ना हम भरेंगे...

हल्द्वानी न्यूज : मुकदमे वापस लेकर माफी मांगे सरकार, वर्ना हम भरेंगे जेल : इंदिरा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। सदन में नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा ह्रदयेश ने नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ ओदोलन करने वाले कांग्रेसी नेताओं पर मुकदमे दर्ज किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण व सत्ता का दुरुपयोग करार दिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर निगम हल्द्वानी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ क्रमिक अनशन किया और प्रदर्शन किया। इस पूरे कार्यक्रम में सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया लेकिन आज समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला कि डेढ दर्जन से ज्यादा कांग्रेसी कार्यकताओं पर मुकदमे कर दिए गए।

उन्होंने कहा लेाकतंत्र में जनता की आवाज को शासन प्रशासन पहुंचाने के लिए प्रदर्शन व अनशन जैसे अहिंसक आंदोलन करने का अधिकार विपक्षी संगठनों व आम जनता को है। ऐसे में उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज करके सत्तापक्ष अपनी दादागिरी का ही प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को दबाने के लिए सरकार द्वारा चली जा रही इस चाल का कांग्रेस पूरी शक्ति के साथ सड़कों पर उतर कर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो सरकार के खिलाफ कांग्रेस जेल भरो आंदोलन भी शुरू करेगी।

ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now

उन्होंने कहा कि मुख्य विपक्षी पार्टी होने के नाते कांग्रेस कोरोना संक्रमण काल में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग कर रही है ऐसे में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज होने से साफ हो गया है कि सरकार सत्ता के नशे में अधिकारियों को दवाब में लेकर कांग्रेसी नेताओं पर अंकुश लगाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि इन मुकदमों को वापस लेकर सरकार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व नेताओं से माफी मांगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments