HomeUttarakhandAlmoraRanikhet : गवर्नमेंट पेंशनर्स के आंदोलन की धार हुई तेज, गढ़वाल—कुमाऊं एकजुट

Ranikhet : गवर्नमेंट पेंशनर्स के आंदोलन की धार हुई तेज, गढ़वाल—कुमाऊं एकजुट

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

भिकियासैण तहसील मुख्यालय पर गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन का धरना आज बाईसवें दिन में प्रवेश कर गया है। पेंशन भोगी कर्मचारी गोल्डन कार्ड के नाम पर पेंशन राशि से कटौती का विरोध कर रहे हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज चौखुटिया विकासखंड के पेंशनर्स ने धरना-प्रदर्शन मेंं भागीदारी की।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

रामगंगा शाखा के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल हल्द्वानी में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन की बैठक में प्रतिभाग करने आज सुबह ही हल्द्वानी के लिए प्रस्थान कर गए हैं। वे कल उधम सिहं नगर जिले की बैठक में भी प्रतिभाग करेंगे। इन बैठकों में आंदोलन को धार देने पर विचार—विमर्श किया जायेगा। श्री तड़ियाल ने बताया कि, कल पौड़ी जिले में भी आंदोलन शुरू हो गया है। तड़ियाल ने बताया कि, श्रीनगर, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, नैनीताल व उधमसिहं नगर के भी पेंशनर्स आन्दोलन में कूदने का मन बना चुके हैं।

यदि सरकार शीघ्र गोल्डन कार्ड के नाम पर वसूली बंद नहीं करती है तो पूरे प्रदेश में एक बड़े जन आंदोलन का आगाज हो जायेगा। बैठक को अखिल भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड आनन्द नेगी, प्रकाश उपाध्याय, यूडी सत्यबली, केएन जोशी, गंगा दत्त जोशी, देव सिंह घुगत्याल, बालम सिंह बिष्ट, एसएस मावड़ी, मोहन सिंह नेगी, केएस मेहता, एपी लखचौरा, कैलाश चन्द्र जोशी, प्रवीण सिंह कड़ाकोटी, केएन कबडवाल आदि ने सम्बोधित किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments