HomeUttarakhandAlmoraबड़ी ख़बर : अल्मोड़ा जनपद में कभी भी ठप हो सकता है...

बड़ी ख़बर : अल्मोड़ा जनपद में कभी भी ठप हो सकता है सरकारी खाद्यान्न वितरण, यह है मुख्य वजह….

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

सरकार सस्ता गल्ला विक्रेता संघ की जिला स्तरीय बैठक में प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया गया। तय हुआ कि यदि पीएम गरीब कल्याण योजना के बिलों का भुगतान नही किया गया और लाभांश का प्रस्ताव कैबिनेट में नही लाया गया तो जनपद के विक्रेता खाद्न्न वितरण बंद कर देंगे।

वक्ताओं ने कहा कि गत 09 जुलाई को शासन स्तर पर देहरादून में में हुई बैठक में निर्णय लिया गया था कि विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि करने हेतु शीघ्र कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जायेगा, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी इसमें कोई कार्रवाई नही हुई है। जिससे विक्रेताओं में गहरा रोष है। मांग की गई कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत बांटे गये खाद्यान्न बिलों तुरंत भुगतान किया जाये। वक्ताओं ने कहा कि यदि विक्रेताओं के लाभांश का प्रस्ताव कैबिनेट में शीघ्र नही लाया गया तथा लंबित बिलों का भुगतान नही हुआ तो अल्मोड़ा जनपद के विक्रेता राशन वितरण बंद कर देंगे।

यह भी तय हुआ कि अग्रिम रणनीति तय करने के लिए 14 अगस्त शनिवार को पूर्वान्ह 11 बजे एक बैठक नंदा देवी मंदिर के प्रांगण में होगी। बैठक में दिनेश गोयल, मनोज वर्मा, अभय साह, केसर सिंह, नारायण सिंह, विपिन तिवारी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments