HomeUttarakhandDehradunग्रीन चारधाम यात्रा पर सरकार का जोर, 25 जगह लगाये गये ई-...

ग्रीन चारधाम यात्रा पर सरकार का जोर, 25 जगह लगाये गये ई- चार्जिंग स्टेशन

देहरादून | उत्तराखंड सरकार चारधाम यात्रा को ग्रीन चारधाम यात्रा के रूप में संचालित कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार ने इस यात्रा सीजन से 25 स्थानों पर ई- व्हीकल चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध कराई है। इस बार चारधाम यात्रा को ग्रीन यात्रा की थीम पर आयोजित करने के निर्देश दिए थे। जिसके चलते यात्रा मार्गों पर 38 ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन विकसित किए गए हैं। जिसमें से परिवहन विभाग की ओर से 28 और टीएचडीसी के सहयोग से 10 चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसमें से यात्रा शुरू होने तक 25 स्टेशन शुरू किए जा चुके हैं।

ADVERTISEMENTSAd

परिवहन विभाग की ओर से अधिकतर चार्जिंग स्टेशन जीएमवीएन की प्रापर्टी में स्थापित किए गए हैं। हर स्टेशन पर 60 किलोवाट क्षमता के यूनिवर्सल चार्जर लगाए गए हैं। जिनमें 30-30 किलोवाट की दो चार्जिंग गन शामिल हैं। जीएमवीएन के एमडी विशाल मिश्रा ने बताया ग्रीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने के लिए मुख्य पड़ावों पर ई-चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना की गई है। ताकि यात्री इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित हो सकें। रुद्रप्रयाग जिले में पर्यटन विभाग की ओर से संचालित चार जीएमवीएन गेस्ट हाउसों पर चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना की गई है।

उत्तराखंड चारधाम यात्रा रूट पर उत्तरकाशी, हरिद्वार, ऋषिकेश, मंगलौर, रुड़की, बड़कोट, स्यानाचट्टी, फूलचट्टी, जानकीचट्टी, कौडियाला, श्रीनगर, श्रीकोट, गौचर, कर्णप्रयाग, गैरसैंण, कालेश्वर, नंदप्रयाग, पीपलकोटी, औली, पांडुकेश्वर बद्रीनाथ, स्यालसौड़, गुप्तकाशी, सोनप्रयाग और घनसाली में ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन लगाए गए हैं। सीएम धामी ने कहा कि इस साल चारधाम यात्रा को हरित यात्रा के रूप में आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके चलते यात्रा मार्गों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इससे न सिर्फ श्रद्धालुओं की यात्रा को सुविधाजनक होगी, बल्कि उत्तराखंड को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में भी एक बेहतर कदम साबित होगी।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments