HomeUttarakhandAlmoraदो सालों में सेना की भर्ती शुरू नहीं कर पाई सरकार !...

दो सालों में सेना की भर्ती शुरू नहीं कर पाई सरकार ! युवाओं ने निकाली हुंकार रैली

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

लंबे समय से सेना की भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं किए जाने से आक्रोशित युवाओं ने आज जोरदार नारेबाजी के साथ शहर में हुंकार रैली निकाल केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ अपना मुखर विरोध दर्ज किया।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सेना की भर्ती की राह देख रहे तमाम बेरोजगार यहां चौघानपाटा में एकत्रित हुए। जहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि दो साल से सेना में भर्ती नहीं होने से युवाओं में हताशा है। उन्होंने इस मौके पर केंद्र सरकार के खिलाफ भी जबरदस्त नारेबाजी की। युवाओं ने कहा कि सरकार यह जवाब दे कि सेना में भर्ती होने की चाहत रखने वाले युवा आखिर भर्ती के लिए कब तक इन्तजार करेंगे। एक साल पहले हुई भर्ती की लिखित परीक्षा आज तक नहीं हुई है। ना ही इसके बाद सेना की भर्ती निकाली गयी है। उन्होंने कहा कि पहाड़ का युवा हाईस्कूल पास करने के बाद से ही सेना में भर्ती की तैयारी करता है, परन्तु लंबे समय से सेना की भर्ती ना निकल पाने से युवा अवसाद में है। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम तो एक साल पहले हुई भर्ती की लिखित परीक्षा अविलम्ब कराई जाए। तत्पश्चात् युवाओं के लिए फौज में नियुक्तियां निकाली जाए।

इसके बाद युवा जुलूस की सूरत में हाथों में बैनर लिए और नारेबाजी करते हुए माल रोड होते हुए संपूर्ण बाजार क्षेत्र में गए। हुंकार रैली में वैभव पाण्डेय, राहुल अधिकारी, रजत मेहरा, अंकित बिष्ट, मुकेश बिष्ट, सागर बिष्ट, उज्ज्वल जोशी, नवल बिष्ट, नवल कुमार, पुनीत, सुनील ग्वाल, कमलेश डंगवाल, रितेश कुमार, निशांत पाण्डेय, त्रिभुवन मेहरा, कमलेश तिवारी, योगेश दानू, सागर प्रसाद, ऋतिक राज, सूरज वाणी आदि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments