HomeUttarakhandBageshwar29 अप्रैल को गरुड़ पहुंचेगी गोलज्यू संदेश यात्रा, भव्य तैयारियां

29 अप्रैल को गरुड़ पहुंचेगी गोलज्यू संदेश यात्रा, भव्य तैयारियां

सीएनई रिपोर्ट, गरुड़। गोलज्यू संदेश यात्रा 29 अप्रैल को गरुड़ पहुंचेगी। यात्रा का यहां भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

स्थानीय गोलज्यू मंदिर में रविवार को गोलज्यू संदेश यात्रा के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस मौके पर शिक्षाविद व पूर्व प्रधानाचार्य नंदन सिंह अल्मिया ने कहा कि गोलज्यू उपराखंड के आराध्य देव हैं। ईष्ट देव व कुल देवता हैं। न्यायकारी देवता हैं। उनके न्याय की गाथा विश्व विख्यात है। उन्होंने कहा कि यात्रा से पूर्व स्थानीय गोलज्यू मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा।

उन्होंने क्षेत्रीय जनता से यात्रा के स्वागत के लिए बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की है। वरिष्ठ समाजसेवी हरीश जोशी ने बताया कि गोलज्यू संदेश यात्रा 29 अप्रैल को प्रातः 10 बजे गरुड़ पहुंचेगी। यहां पहुंचने पर यात्रा का पारंपरिक तौर-तरीकों से भव्य स्वागत किया जाएगा।

गरुड़ पुल के पास स्थित गर्भ गोलज्यू मंदिर में पूजा अर्चना की जाएगी। प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। इस दौरान प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र जोशी, सुंदर बरोलिया, चंद्रशेखर बड़सीला, विपिन जोशी, नारायण सिंह भंडारी, पुजारी भोला दत्त पांडे आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments