HomeBreaking Newsयुवती से छेड़खानी का किया विरोध तो परिवार पर टूट पड़ा दबंगों...

युवती से छेड़खानी का किया विरोध तो परिवार पर टूट पड़ा दबंगों का कहर

ADVERTISEMENTS

📌 धारदार हथियारों से हमला, महिलाओं तक को नहीं छोड़ा

✒️ तीन गंभीर रूप से घायल

सीएनई रिपोर्टर। युवती से राह चलते छेड़खानी कर रहे युवकों को रोकना एक परिवार को बहुत भारी पड़ गया। गुस्साये दबंगों ने धारदार हथियारों से इस परिवार पर हमला बोल दिया। घर की महिलाओं तक को दौड़ा—दौड़ा कर पीटा। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरपतनगर का है। लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक परिवार के पांच सदस्यों को दबंगों ने धारदार हथियारों से हमला करते हुए जमकर पीटा। जिसमें तीन लोगों के सर पर गंभीर चोट आई हैं। वहीं दो लोगों को गुम चोट लगी हैं। दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरपत नगर में धारदार हथियारों से लैस दर्जनभर से अधिक दबंगों ने एक घर में घुसकर जमकर तांडव मचाया। उन्होंने परिजनों को डंडों व तलवार से बेहरमी से पीटा। हमले में 5 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

देर रात घर पर घुस आये दर्जन भर से अधिक दबंग

हमले में घायल उर्मिला पत्नी मुकेश ने बताया कि ग्राम के निवासी एक युवक द्वारा युवती से छेड़छाड़ की गई विरोध करने पर उनके साथ भी मारपीट की। बाद में ग्राम प्रधान ने दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात कही, लेकिन देर रात एक दर्जन से अधिक दबंग घर में घुस आये। आरोप है कि दबंग धारदार हथियारों से लैस थे और उन्होंने घर में तांडव मचाया। जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।

महिला पर तलवार ​से किया हमला

महिला ने बताया कि उसकी देवरानी सीमा के सिर तलवार मारी गयी। इससे उसका सिर फट गया। सीमा के सिर में 7 टांके आये हैं। हरिजीवन विश्वास के सिर में भी गंभीर घाव हैं। पति मुकेश को भी गंभीर चोटें आई। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments