बहन की शादी में डांस कर रही युवती की मौत, सामने आया लाइव वीडियो

0
बहन की शादी में डांस कर रही युवती की मौत, सामने आया लाइव वीडियो
25 वर्षीय युवती परिणीता जैन (फाइल फोटो)

MP News | मध्य प्रदेश के विदिशा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी समारोह में स्टेज पर नाचते-नाचते युवती अचानक गिरी और फिर उठ ना सकी। महिला संगीत के कार्यक्रम के दौरान मंच पर डांस करते-करते एक युवती की मौत हो गई। इंदौर की रहने वाली 25 वर्षीय युवती परिणीता जैन अपने कजिन बहन की शादी में शामिल होने विदिशा आई हुई थी।


ADVERTISEMENTS

ये घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है। इसका वीडियो रविवार को सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि परिणीता नाम की युवती मंच पर मिक्स्ड सॉन्ग पर डांस कर रही है। इसी दौरान ‘लहरा के बलखा के..’ गाना बजता है। युवती इस गाने पर डांस स्टेप करती है। तभी अचानक खड़े-खड़े ही मुंह के बल मंच पर गिर जाती है। आशंका है कि डांस करते समय ही उसे हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी स्टेज पर ही गिरकर मौत हो गई।

शनिवार रात 9 बजे महिला संगीत का कार्यक्रम शुरू हुआ था। करीब 10 बजे परिणीता डांस करते करते गिरी। शादी में मौजूद डॉक्टरों (रिश्तेदार) ने उसे सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन फिर भी कोई हलचल नहीं हुई। जिसके बाद तत्काल विदिशा के ही एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिणीता की मौत के बाद रात के समय साधारण तरह से शादी वाले जोड़े के फेरे हुए। रविवार को होने वाले सारे कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए। विदिशा में सारे रिश्तेदार होने के कारण उसका यहीं पर अंतिम संस्कार किया गया।

छोटे भाई की हार्ट अटैक से हुई थी मौत

परिणीता के पिता सुरेंद्र कुमार जैन और माता बिंदू ​​​​​​जैन है। पिता ​स्वस्तिका इन्वेस्टमेंट कंपनी में विजयनगर एरिया के ब्रांच हेड हैं। इंदौर के साउथ तुकोगंज इलाके में उनका घर है। परिणिता का एक छोटा भाई था, जिसकी 12 साल की उम्र में साइकिल चलाते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

एक महीने से डांस की तैयारी कर रही थी

अतिशय क्षेत्र शीतलधाम के अध्यक्ष सचिन जैन ने बताया कि विदिशा के वरिष्ठ व्यापारी राजकुमार राजीव जैन जी के यहां विवाह का कार्यक्रम था। परिणीता राधौगढ़ से आए लड़की पक्ष में शामिल थी। वह इंदौर की रहने वाली थी, बहुत होनहार बिटिया थी। दुल्हन परिणीता के मामा की लड़की है। परिणीता को घर में लोग मौनी कहकर बुलाते थे। उसने एमबीए किया था और वह प्राइवेट जॉब करती थी। बताया गया कि उसे डांस करने का शौक था। शादी के लिए वह एक महीने से डांस की तैयारी कर रही थी। उनसे शादी के हिसाब से खरीदारी भी की थी। वह 3 फरवरी को राघौगढ़ पहुंची थी।

https://twitter.com/gargeyneeraj/status/1888571544760365110

Gold Rate : सोने के दामों में अब तक का सबसे बड़ा उछाल, 85 हजार पार

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1