HomeBreaking NewsGold Rate : सोने के दामों में अब तक का सबसे बड़ा...

Gold Rate : सोने के दामों में अब तक का सबसे बड़ा उछाल, 85 हजार पार

साल के अंत तक 90 हजार तक जा सकते हैं दाम

सीएनई डेस्क। स्वर्ण आभूषणों का शौक रखने वालों के लिए एक विशेष खबर है। कई विशेष कारणों के चलते सोने की कीमत में लगातार इजाफा हो रहा है। आज की तारीख यानी सोमवार 10 फरवरी 2025 को यह ऑल टाइम हाई पर है। India Bullion And Jewellers Association (IBJA) की मानें तो 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 669 रुपए बढ़कर 85,368 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 84,699 रुपए प्रति दस ग्राम के ऑलटाइम हाई पर था।

ADVERTISEMENTSAd
Gold Rate
Gold Rate
Advertisement

वहीं दूसरी ओर आज चांदी में गिरावट आई है। 1 किलो चांदी की कीमत 451 रुपए कम होकर 94,940 रुपए किलो पर आ गई है। गत दिवस चांदी का भाव 95,391 रुपए किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

01 जनवरी से अब तक लगातार महंगा हुआ सोना

मौजूदा साल यानी 1 जनवरी 2025 से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम (Gold Rate) 76,162 रुपए से 9,206 रुपए बढ़कर 85,368 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 8,923 रुपए बढ़कर 94,940 रुपए पर पहुंच गया है।

जानिए, महानगरों में सोने की कीमत (Gold Rate Today )

 

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने (Gold) की कीमत 79,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,210 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,060 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 79,800 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 87,060 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,060 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,110 रुपए है।

क्या हैं सोने में इतनी तेजी के कारण !

 

  • ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से political tension बढ़ गई हैं।
  • डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है।
  • महंगाई बढ़ने से भी सोने की कीमत को सपोर्ट मिल रहा है ।
  • शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं।

2024 में गोल्ड ने 20 प्रतिशत और सिल्वर ने 17 प्रतिशत का दिया रिटर्न

बीते साल सोने का भाव 20.2 प्रतिशत बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

इस साल 90 हजार रुपए तक जा सकता है सोना

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे भी गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

देहरादून में आज सोने के दाम

आज Dehradun में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹86,107 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट के लिए ₹79,328 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट के लिए ₹64,905 प्रति 10 ग्राम है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments