अल्मोड़ा। कांंग्रेस सेवादल प्रदेश ध्वजप्रभारी संजय दुर्गापाल के पिता गिरीश दुर्गापाल का विगत रात्रि निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे तथा ग्राम विकास अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त थे। कांंग्रेसजनों ने आज जिला कांंग्रेस कार्यालय में शोकसभा कर मृत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोकसभा में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन सिह रौतेला, देवेन्द्र बिष्ट, राजेश अधिकारी, अरविन्द रौतेला, प्रद्युम्न सिंह बोरा, करन बिष्ट, तारा चन्द्र जोशी, हेम आर्या, परितोष जोशी, मदन डांगी, रमेश नेगी, कमल साह, कमलेश तिवारी, नन्दन नैनवाल, प्रदीप डसीला, राकेश जोशी, मुकुल सनवाल, विनोद वैष्णव, प्रदीप लोहनी, भुवन जोशी, लता तिवारी, राधा बिष्ट, गीता मेहरा, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पान्डे, हेम तिवारी, कार्तिक साह, वैभव पाण्डेय, पंकज कान्डपाल, राबिन भण्डारी आदि मौजूद रहे।
कांंग्रेस सेवादल प्रदेश ध्वज प्रभारी संजय दुर्गापाल को पितृशोक
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

