HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड में पीआरडी जवानों को तोहफा, अब 60 वर्ष तक सेवा का...

उत्तराखंड में पीआरडी जवानों को तोहफा, अब 60 वर्ष तक सेवा का मौका

देहरादून| कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को नए साल से पहले तोहफा दिया हैं, कैबिनेट मंत्री ने पीआरडी जवानों की सेवा के लिए अधिकतम आयु 50 से बढ़ाकर 60 वर्ष करने की घोषणा की है। तो वहीं पीआरडी कल्याण कोष को 50 लाख से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये करने का प्रविधान किया जा रहा है, जिससे आपात स्थिति में जवानों की मदद की जा सके।

दरअसल, पीआरडी के प्रथम स्थापना दिवस पर रविवार को तपोवन में प्रांतीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण निदेशालय के मैदान में समारोह का आयोजन किया गया। जहां कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पीआरडी जवानों के लिए कई घोषणाएं कीं।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं प्रांतीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने कोरोनाकाल में बलिदान हुए PRD जवानों के स्वजन को सहायता राशि वितरित की। इससे पहले पीआरडी जवानों ने रैतिक परेड की, मंत्री रेखा आर्य ने जिसका निरीक्षण किया। इसके बाद पीआरडी जवानों को संबोधित करते हुए मंत्री आर्य ने कहा कि सरकार PRD जवानों को सशक्त करने वाले निर्णय ले रही है।

जवानों के मानदेय में परिवर्तन हुआ है और अब उनको सम्मानित धनराशि मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में दल के अगले स्थापना दिवस तक दुर्घटनाओं में बलिदान होने वाले जवानों के परिवार के लिए मृतक आश्रित कोटे में भर्ती का प्रविधान किया जाएगा।

मंत्री ने PRD जवानों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कोरोनाकाल, आपदा, चार धाम यात्रा आदि में बेहतरीन कार्य किया। पीरआरडी जवान उत्तराखंड के अलावा पड़ोसी प्रदेशों में भी चुनाव के समय शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं। इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, निदेशक युवा कल्याण जितेंद्र सोनकर सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

भर्ती में महिलाओं के लिए होगा 30 प्रतिशत कोटा

समारोह में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दल में मातृशक्ति की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके लिए पीआरडी की भर्ती में न्यूनतम 30 प्रतिशत महिला कोटा निर्धारित किया जाएगा। इसके अलावा महिला जवानों के लिए प्रसूता अवकाश की अनुमन्यता भी सुनिश्चित की जा रही है। अभी प्रदेश में कुल 9300 पीआरडी जवान हैं। इसमें महिला जवानों की संख्या लगभग 600 है। मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार पीआरडी जवानों को वर्षभर में 300 दिन का रोजगार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मडुवा/Madua : पौषक तत्वों से भरपूर, हृदय व मधुमेह रोगियों के लिए वरदान

Uttarakhand : लम्बगांव-केदारनाथ मोटर मार्ग पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments