HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत को इन कटखने बंदरों के आतंक से दिलाओ निजात, आप कार्यकर्ताओं...

रानीखेत को इन कटखने बंदरों के आतंक से दिलाओ निजात, आप कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत
रानीखेत में बंदरों के आतंक से आम लोग खासे परेशान हैं। यह राहगीरों पर कई बार हमला कर देते हैं। साथ ही घरों व दुकानों में घुसकर खाने—पीने की वस्तुएं ले जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अधिकारी अभिषेक आजाद को ज्ञापन देकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
अतुल जोशी के नेतृत्व में छावनी परिषद रानीखेत पहुंचे आम कार्यकर्ताओं ने सौंपे गये ज्ञापन में कहा कि रानीखेत क्षेत्र में विगत कई वर्षों से बंदरो का आतंक व्याप्त है। बंदरों के द्वारा घरों व राह चलते लोगों पर हमला करना आम बात हो गई है। कई लोगों पर बंदर आक्रमण कर उन्हें घायल भी कर चुके हैं। शासन व प्रशासन से कई बार शिकायत करने के उपरांत भी वर्तमान समय तक बंदरो से छुटकारा पाने के लिए कोई सार्थक पहल नही की गई है। जिसके चलते आम लोगों में भारी रोष व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार बाहर से बंदरो को लाकर यहां छोड़ा जा रहा है। जिससे इनकी संख्या में इजाफा हो गया है। बाहर से लाए गए बंदर कटखने व आक्रमक हैं। उन्होंने अधिशासी अधिकारी से अनुरोध किया कि बंदरों से छुटकारा पाने के लिए जल्द ठोस कदम उठाए जायें, जिससे आम लोगों को राहत मिल सके। ज्ञापन देने वालों में अतुल जोशी के अलावा संजीव जोशी, प्रशांत बिष्ट, ठाकुर सिंह, किशन लाल, कुंदन बोरा, चंदन देव, भोपाल सिंह आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments