Udham Singh NagarUttarakhand

पंतनगर न्यूज़ : सुशासन दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई की जयंती

पंतनगर। पन्तनगर के शिशुमंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भारती जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अटल के संघर्ष के बारे में बताया।

उन्होंने उनके आदर्शों पर चलने का आवाहन करते हुए कहा कि अटल ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया फिर चाहे उसके लिए उन्हें सत्ता का त्याग करना पड़ा हो। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलते हुए एक नए भारत की परिकल्पना पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई ने की जिसमें समाज के अंतिम छोर पर निवास कर रहे व्यक्ति को न्याय दिलाना और उसे समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य किया जाना था, जिस पर आज भी भाजपा सरकार एवं कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं। सुशासन की परिकल्पना भी अटल बिहारी वाजपेई की ओर से दी गई जो परिकल्पना आज मोदी के नेतृत्व में दिखाई पड़ रही है।

उन्होंने बताया स्व. अटल ने बहुत कम संसाधन एवं सुविधाएं होते हुए भी पूरे भारत का भ्रमण किया और गांव-गांव जाकर गरीब एवं किसानों की समस्याओं को समझा और उन समस्याओं को दूर करने का प्रयास अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में किया।

इस अवसर पर आर के शर्मा पूर्व मंडल महामंत्री, शशिकांत मिश्रा मंडल उपाध्यक्ष, पिंकी डिमरी महिला मोर्चा, मंडल अध्यक्ष सर्वेश राय युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, सचिन शर्मा पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, राज्य आंदोलनकारी विक्की पाठक, अपूर्व सिंह महामंत्री महिला मोर्चा, दुर्गेश कुमार, नरेंद्र, रवि कुमार, अशोक गुप्ता व संदीप वर्मा मोजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती