BageshwarUttarakhand

बागेश्वर: यूथ रेडक्रास गठित करने वाला जिले में गरुड़ महाविद्यालय पहला

👉 सौ छात्र—छात्राओं का रेडक्रास से जुड़ाव

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में यूथ रेडक्रॉस गठित हो गया है। जिसमें पहले चरण 100 छात्र-छात्राओं को जोड़ा गया है। यह जनपद का पहला महाविद्यालय है, जहाँ यूथ रेडक्रॉस का गठन हुआ है।

रेडक्रॉस समिति के प्रदेश सदस्य दीपक पाठक के नेतृत्व में राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में यूथ रेडक्रॉस समिति का गठन किया गया। रेडक्रॉस के जिला कार्यकारिणी सदस्य उमेश जोशी ने रेडक्रॉस के सिद्धांतों एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए छात्र- छात्राओं को जानकारी दी। पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी जीपी कुनियाल ने कहा कि रेडक्रॉस मानवता के लिए कार्य करती है। जिसे लगातार तीन बार नोबेल शांति पुरस्कार दिया है। प्रमोद जोशी ने कहा कि रेडक्रॉस के सात सिद्धान्त हमें हमेशा नई ऊर्जा प्रदान करते है। क्योंकि यही सिंद्धान्त हमे समाज सेवा को प्रेरित करते है।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ प्रेमलता कुमारी ने कहा कि रेडक्रॉस समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम है। जिसका महाविद्यालय में गठन होना विद्यार्थियों के साथ साथ विद्यालय के लिए भी गौरवपूर्ण है। उन्होंने भविष्य में भी बच्चों से रेडक्रॉस से जुड़ कर समाजसेवा के लिए आगे आने की अपील की। इस मौके पर जिला सचिव आलोक पांडेय, डॉ. अवधेश तिवारी, डा. अंजली पुनेरा, डा. करुणा मिश्रा, चंदन सिंह दानू, आदित्य सिंह, छात्रसंघ अध्यक्ष विक्की कांडपाल, पवन थायत आदि मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन उमेश जोशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती