HomeUttarakhandAlmoraअल्मोडा: स्विफ्ट डिजायर कार से 04.45 लाख का गांजा पकड़ा

अल्मोडा: स्विफ्ट डिजायर कार से 04.45 लाख का गांजा पकड़ा

ADVERTISEMENTS

✍️ रामनगर को की जा रही थी तस्करी, आरोपी कार चालक गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के सल्ट थानांतर्गत पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डियाजर कार से 04.45 लाख रुपये का गांजा पकड़ा। इसमें आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस गांजे की रामनगर की तरफ तस्करी हो रही थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष सल्ट मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान कूपी बैण्ड पंप हाउस के पास स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UK 01 TA 3807 के चालक दीपक नेगी पुत्र बलबीर सिंह नेगी निवासी बैलगड फॉरेस्ट चौकी के पास, रामनगर, जिला नैनीताल के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे तथा एक बैग से कुल 17.83 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत की गयी। साथ ही कार को सीज किया गया। पूछताछ से पता चला कि चालक गांजे को रामनगर की ओर ले जा रहा था। तस्करी में संलिप्त अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है। प्रकाश में आने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। पुलिस ने बरामद गांजे की कीमत करीब 04.45 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के साथ अपर उप निरीक्षक मोहन चंद्रा, हेड कांस्टेबल संजू कुमार, कपिल नयाल, सुरेश चंद्र व दीपक कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments