अल्मोड़ा : जौहरी बाजार में गणेश महोत्सव की धूम, भंडारा, शोभा यात्रा कल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के जौहरी बाजार में गणेश महोत्सव का आयोजन जारी है। कालिका मंदिर में हो रहे भजन-कीर्तन में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुुंच रहे हैं। आज यहां आयोजित भंडारे में काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
सोमवार को दिन में भगवान गणेश की मूर्ति की शोभायात्रा मुख्य बाजार होते हुए निकाली जाएगी। शोभा यात्रा जौहरी बाजार से प्रात: 11 बजे निकलेगी। तत्पश्चात क्वारब में कोसी और सुयाल नदी के संगम पर मूर्ति को विसर्जित किया जाएगा। महोत्सव में स्थानीय व्यापारियों व स्वर्णकारों के अलावा तमाम गणमान्य लोग विशेष सहयोग प्रदान कर रहे हैं। आज भंडारे में सभासद दीपक वर्मा, दलीप मराठा, नवनाथ मराठा, मनोज वर्मा, गणेश मराठा, अजय मराठा, हनुमान मराठा, नाना मराठा, अजय वर्मा, संजय वर्मा, धर्मेंद्र पाजी दीपक वर्मा, बंटी वर्मा, मनोज वर्मा आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।