HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: गुस्साए गल्ला विक्रेताओं ने किया अन्न महोत्सव के बहिष्कार का...

Bageshwar Breaking: गुस्साए गल्ला विक्रेताओं ने किया अन्न महोत्सव के बहिष्कार का ऐलान, प्रदर्शन कर फिर दोहराई अपनी मांगें

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने 11 अक्टूबर को आयोजित होने वाले अन्न महोत्सव का बहिष्कार करने का एलान कर दिया है। उन्होंने मंगलवार को प्रदर्शन किया और लंबित मांगों का निराकरण करने की मांग की।

सस्ता गल्ला विक्रेता राधाकृष्ण मंदिर परिसर पर एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। आयोजित सभा में कहा कि ढुलान का भाड़ा और कमीशन का अभी तक भुगतान नहीं हो सका है। दुकान का किराया और स्टेशनरी का खर्च भी लंबित है। संचार सेवा के लिए नेट चार्ज की धनराशि भी प्रदान नहीं की जा रही है। जिन गांवों में नेटवर्क नहीं हैं, वहां के सस्ता गल्ला विक्रेताओं पर दवाब बनाया जा रहा है। वह भी आनलाइन काम करें। जिसके कारण वह नाराज हैं।

उन्होंने कहा कि विक्रेताओं का उत्पीड़न कतई सहन नहीं होगा। उन्होंने 11 अक्टूबर को आयोजित होने वाले अन्न महोत्सव का बहिष्कार करने का प्रस्ताव पारित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गणेश रावत, अशोक सिंह बिष्ट, नवीन चंद्र आर्य समेत जिलेभर के सस्ता गल्ला विक्रेता आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments