HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: द्वाराहाट के पूर्व विधायक मदन बिष्ट के पिता का अंतिम...

Almora News: द्वाराहाट के पूर्व विधायक मदन बिष्ट के पिता का अंतिम संस्कार, कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि दी

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
द्वाराहाट के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन बिष्ट के पिता स्व. हुकुम सिंह बिष्ट का आज बग्वालीपोखर क्षेत्र के गांव कामाकनल के श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनका गत दिवस 86 वर्ष की उम्र की दिल्ली में निधन हो गया था। स्व. हुकुम सिंह बिष्ट रक्षा लेखा विभाग भारत सरकार के सीनियर आडिटर पद से सेवानिवृत्त थे। उनके निधन पर कांग्रेसजनों में शोक की लहर है। कांग्रेसजनों ने शोक सभा कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस की शोकसभा में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, सेवादल जिलाध्यक्ष महेन्द्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान, पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र भोज, यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, मनोज पाठक, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डे, यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय, सभाषद सचिन आर्या, प्रीति बिष्ट, राधा बिष्ट, गीता मेहरा, लीला जोशी, महिला नगर अध्यक्ष गोपा नयाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, प्रकाश रावत, राबिन मनोज भण्डारी, पंकज काण्डपाल, हेम तिवारी, प्रमोद पवार, रमेश नेगी, अरविन्द रौतेला, हाजी नूर अकरम खान, जिला पंचायत सदस्य जीवन भण्डारी, देवेन्द्र बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल, राजेन्द्र बोरा, ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, दिनेश नेगी, राजेन्द्र बिष्ट, चन्दन बोरा, शेखर पान्डेय, हेम किरण जोशी, धीरेन्द्र गैलाकोटी, ललित सतवाल, विपुल कार्की, मुकेश नेगी, विनोद वैष्णव सहित दर्जनों कांंग्रेसजन शामिल रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, रानीखेत विधायक करन मेहरा, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रशान्त भैसोड़ा, राजेन्द्र बाराकोटी आदि ने भी हुकुम सिंह बिष्ट के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments