HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : कल सुबह 7 बजे से शहरों के बाजारों की...

ब्रेकिंग न्यूज : कल सुबह 7 बजे से शहरों के बाजारों की 50 फीसदी दुकानें खुलेंगी, आया डीएम नैनीताल का आदेश

हल्द्वानी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशो के अनुसार जनपद के मैदानी क्षेत्रों के नगर निकाय तथा नगर निगम क्षेत्र में संचालित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में से केवल 50 फीसदी ही दुकानें जो कि आवश्यक सेवाओं में नहीं आते है खोले जायेंगे। आवश्यक सेवा से जुडी सभी दुकानें यथा राशन, किराना तथा मेंडिकल स्टोर पूर्व की भांति खुले रहेंगे। दुकानें प्रातः 7 बजे से सांय 4 बजे तक खुलेंगी जबकि व्यवसायिक प्रतिष्ठान, बैंक, प्रदेश एवं भारत सरकार के सभी कार्यालय, उपक्रम, निगम भी प्रात 10 बजे से सांय 4 बजे के बीच खुलेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान 4 मई से प्रातः 7 बजे से सांय 4 बजे के मध्य खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि निकाय क्षेत्रों के अन्तर्गत व्यसायिक प्रतिष्ठान जो आवश्यकीय सेवाओं से पृथक हैं खोले जाने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापारियों से बैठक उपरान्त रोस्टर तैयार कर उन्हें खोले जाने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान स्वामियों को बिक्री के दौरान सोशल डिस्टैंसिंग के साथ ही सेनिटाजर एवं मास्क की व्यवस्था करनी होगी। ग्राहको को भी मास्क पहनना अनिवार्य होगा। दुकान स्वामी स्वयं तथा उनके कर्मचारी मास्क व दस्ताने का भी प्रयोग करेंगे तथा प्रत्येक दुकानदार 6-6 फीट की दूरी पर गोले बनाकर बिक्री सुनिश्चित करेगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बंसल ने स्पष्ट किया कि जनपद के सभी बारबर शॉप, सैलून, स्पा पार्लर, ब्यूटी पार्लर, होटल, रैस्टोरेंट, बार, सिनेमा हॉल, मॉल, जिम, स्वीमिंग पुल, स्पोर्टस काम्पलैक्स, मनोरंजन पार्क, कोचिंग सेन्टर, बस सेवायें, स्कूल कालेज भी पूर्णतयाः बन्द रहेंगे। इसके अलावा सभी प्रकार के धार्मिक स्थल भी बन्द रहेंगे। जिले में किसी भी प्रकार का धार्मिक, राजनैतिक समारोह, सामाजिक एवं सांस्कृतिक समारोह प्रतिबंधित रहेंगे।

लेटेस्ट ख़बर के लिए जुड़िये हमारें व्हाट्सएप्प ग्रुप से,
https://chat.whatsapp.com/
FTYwl1FqGnrLIxCmiP9RHe

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments