HomeBreaking NewsBreaking : दोस्ती, प्यार, दुष्कर्म और फिर ब्लैकमेलिंग, युवक के खिलाफ मुकदमा...

Breaking : दोस्ती, प्यार, दुष्कर्म और फिर ब्लैकमेलिंग, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, काशीपुर

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

लिव ​इन रिलेशनशिप में रहने वाली एक युवती ने अपने दोस्त पर उसके साथ दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक वीडियो बना वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी की खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार काशीपुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाली युवती ने दी गई तहरीर में कहा कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद की रहने वाली है। वह काशीपुर की एक फैक्ट्री में बतौर हेल्पर काम करती है। दो साल पहले उसकी मुलाकात यूपी के अफजलगढ़, जिला बिजनौर निवासी शादाब मलिक से हुई थी। इन दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। शादाब ने उससे निकाह का वादा किया और वह एक साल से उसके साथ लिव ​इन रिलेशनशिप में रहने लगी।

Uttarakhand Breaking : दोस्ती, प्यार, दुष्कर्म और फिर ब्लैकमेलिंग, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

युवती का आरोप है कि शादाब उससे लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा, लेकिन जब भी वह शादी की बात कहती वह टाल देता। जब उसने शादी का दबाव कायम किया तो वह भड़क उठा और उसने युवती को उसका एक आपत्तिजनक वीडियो दिखाया और वायरल करने की धमकी दी। यही नही इस वीडियो को दिखा उसने उसे ब्लैकमेल करना भी शुरू कर दिया। कई बार उसने उससे रूपये भी ऐंठ लिये।

Haldwani : देवर ने भाभी के मुंह में कपड़ा ठूंस किया दुष्कर्म, पति—सास—ससुर बोले जुबान बंद रखना, मुकदमा दर्ज

युवती का आरोप है कि गत 17 अगस्त को शादाब ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। जब युवती ने जब अन्य मोबाइल नंबर से शादाब मलिक को फोन किया तो उसने उसे गंदी गालियां और धमकियां दी तथा निकाह से साफ इंकार भी कर दिया। इधर पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 323,376, व 504 आइपीसी में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

साथी को कोतवाली बुलवाये जाने पर भड़के नेता जी, थाना प्रभारी पर ही तान दिया तमंचा ! पढ़िये पूरी ख़बर….

देश में लगातार चौथे दिन कोरोना के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी

Uttarakhand Breaking : बाइक समेत खाई में जा गिरा छात्र, दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments