HomeUttarakhandAlmoraस्वतंत्रता सेनानी के गांव में दशकों से नहीं बनी सड़क, "रोड नहीं...

स्वतंत्रता सेनानी के गांव में दशकों से नहीं बनी सड़क, “रोड नहीं तो वोट नहीं” का ऐलान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

विकासखंड धौलादेवी के अन्तर्गत स्वतंत्रता सेनानी स्व. हरिदत्त पांडे के चिमाखोली गांव में आजादी के बाद भी सात दशकों से सड़क नही बनने पर उनके परिवार व ग्राम वासियों ने इस बार विधानसभा चुनाव में “रोड नही तो वोट नहीं” का ऐलान कर दिया है।

इस संबंध में आज स्वतंत्रता सेनानी के परिवार व ग्राम वासियों ने तहसीलदार भनोली के माध्यम से जिलाधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में स्वतंत्रता सेनानी के परिवार व चिमाखोली ग्रामवासियों ने कहा कि चिमाखोली गांव सरयू घाटी व सीमांत जनपद पिथौरागढ़ की सीमा से लगा हुआ है। उनका गांव आजाद हिंद फौज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरिदत्त पांडे का भी गांव है।

वर्तमान में स्वतंत्रता सेनानी स्व. हरिदत्त पांडे की पत्नी व उनका परिवार भी यहां रहता है। आजादी के बाद सात दशक बीतने के बाद भी स्वतंत्रता सेनानी के गांव के लोगों को पांच किलोमीटर पैदल चलकर पक्के सड़क मार्ग तक पहुंचना पड़ता है। स्वतंत्रता सेनानी के परिवार व ग्राम वासियों द्वारा सड़क निर्माण हेतु कई बार शासन—प्रशासन को अवगत कराया गया है। सर्वेक्षण के बाद भी वन भूमि हस्तांतरण की बात कहकर आज तक चिमाखोली को सड़क से वंचित रखा गया है। इस बार ग्रामवासियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि विधानसभा चुनाव से पूर्व सड़क निर्माण हेतु शासन प्रशासन द्वारा सकारात्मक कार्यवाही न करने की स्थिति में वह चुनाव बहिष्कार करेंगे। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से स्वतंत्रता सेनानी स्व. हरिदत्त की पत्नी पार्वती देवी व दर्जनों ग्रामवासी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments