Almora: नगर में निकली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान यात्रा

उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन का भव्य कार्यक्रम बच्चों की झांकी, घोष व छोलिया नृत्य रहा खासा आकर्षण सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा अगस्त क्रांति पर आज…

  • उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन का भव्य कार्यक्रम
  • बच्चों की झांकी, घोष व छोलिया नृत्य रहा खासा आकर्षण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


अगस्त क्रांति पर आज उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के बैनर तले आज अल्मोड़ा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान यात्रा निकाली गई। इस भव्य सम्मान यात्रा के दौरान प्रेरक नारों से देश प्रेम की भावना जागृत की गई। वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष को याद किया गया। वहीं नन्हे बच्चों की झांकी, छोलिया नर्तकों की टोली व वाद्य यंत्रों की मधुर धुन ने आयोजन पर चार चांद लगाए।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के बैनर तले तमाम लोग व स्कूली बच्चे आज नंदादेवी मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुए। जहां से तिरंगा झंडा लहराते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान यात्रा शुरु हुई। यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय एवं जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी ने कराया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज दिखाकर यात्रा रवाना की। नंदादेवी से यह यात्रा लाला बाजार, कारखान बाजार, चौक बाजार, थाना बाजार, एसएसपी कार्यालय व माल रोड होते हुए चौघानपाटा पहुंची। जहां गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ यात्रा का समापन हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जौहरी बाजार में स्थित गिरीश शर्मा के आवास पर पुष्प वर्षा से सम्मान यात्रा का स्वागत किया गया। इसके अलावा यात्रा में शिशु मंदिर जीवनधाम के बच्चों द्वारा महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस आदि महापुरुषों की आकर्षक झांकी व घोष टोली भी खासा आकर्षण रहीं। जिसमें संस्कृति विभाग का बैंड शामिल रहा। इसके अलावा चंदन बोरा एंड पार्टी द्वारा छोलिया नृत्य टोली भी आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा के लिए जलपान की व्यवस्था अल्मोड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील शाह तथा फल वितरण विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज पवार द्वारा किया गया था।

इस सम्मान यात्रा में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष कमलेश पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मयंक शर्मा, नैनीताल जनपद के संरक्षक सुरेश पांडे, सचिव नरेंद्र, अल्मोड़ा के सचिव भरत पांडे ,संरक्षक तारा चंद्र साह, गोविंद लाल वर्मा, महिला उपाध्यक्ष राधा तिवारी, उपाध्यक्ष पुष्कर प्रसाद पांडे, शिवशंकर बोरा, प्रसाद पांडे, किशोर भंडारी, किशन जोशी, विपिन चंद्र जोशी, यशवंत सिंह परिहार, विनोद शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, कैलाश वर्मा, गिरीश शर्मा, विनय पांडे, बरखा पांडे, शिवेंद्र गोस्वामी, विनीता पांडे, रीता दुर्गापाल, विमला बोरा, मीना भैसोडा, पुष्पा सती, रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज संनवाल, जगदीश चंद्र दुर्गापाल व आशीष वर्मा शामिल हुए। इनके अलावा जीजीआईसी व एडम्स इंटर कॉलेज के छात्राएं, राजकीय इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा इंटर कॉलेज व जीवनधाम शिशु मंदिर की प्रधानाचार्य पूनम जोशी समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *