HomeUttarakhandAlmoraउत्तराखंड में जनता को मिले नि:शुल्क पेयजल ! पालिकाध्यक्ष ने सीएम से...

उत्तराखंड में जनता को मिले नि:शुल्क पेयजल ! पालिकाध्यक्ष ने सीएम से की मांग

ADVERTISEMENTS
  • सीएम से मिला नगर पालिका परिषद का शिष्टमंडल
  • कहा बाहरी राज्यों को दे रहे पानी, जनता से वसूला जा रहा मनमाना जलकर
  • प्राधिकरण को समाप्त करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के शिष्टमंडल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को अल्मोड़ा आगमन पर डीडीओ को समाप्त करने, मीटर रीडिंग के अनुसार जल कर वसूले जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही उन्होंने प्रदेश की जनता को नि:शुल्क पेयजल उपलब्ध कराने की मांग भी की।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

ज्ञापन में कहा गया है कि जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण पर्वतीय क्षेत्र के व्यापक जन हित को देखते हुए यथाशीघ्र समाप्त किया जाना चाहिए। आज तक सरकार ने जिला स्तरीय विकास ​प्राधिकरण को केवल स्थगित करने की घोषणा की है। जिस कारण नगर के नागरिक एवं ग्रामीण जनता अपने मकानों का निर्माण नहीं कर पा रहे हैं। इससे नगर पालिका को भी भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।

पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने प्रमुख जन समस्या को सीएम के समक्ष रखते हुए कहा कि जल संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष 9 प्रतिशत बढ़ोत्तरी जल में की जा रही है, जिससे आम जनता पर बहुत अधिक आर्थिक बोझ पड़ रहा है। शासन को मीटर लगाकर पेयजल मूल्य वसूले जाने का आदेश जारी करना चाहिए। उन्होंने यह भी मांग रखी कि जब उत्तराखंड प्रदेश के द्वारा दूसरे राज्यों को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है तो इस राज्य में पेयजल की दरें या तो बहुत कम होनी चाहिए या ​पेयजल नि:शुल्क कर दिया जाना चाहिए।

ज्ञापन में माल रोड स्थित हरी प्रसाद टम्टा धर्मशाला के लिए एक करोड़ रूपये की मांग की गई, ताकि यहां पर रैन बसेरा बन सके तथा नगर में बाहर से आने वाले लोगों के लिए रात्रि विश्राम की व्यवस्था हो सके। विशेष रूप से भर्ती मेला आदि के लिए आने वाले युवकों के लिए भी उक्त रैन बसेरा बनने से एक अच्छी व्यवस्था ​मिल सकेगी। सेवा निवृत्त कर्मचारियों से गोल्डन कार्ड के रूप में जबरन उनकी पेंशन से वसूली नही किये जाने का आग्रह किया गया। साथ ही कहा कि सेवा निवृत्त कर्मचारियों से गोल्डन कार्ड के लिए जो वसूली की जा रही है उसे समाप्त किया जाये। ज्ञापन सौंपने वालों में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी के अलावा सभासद सचिन आर्या, हेमचंद्र तिवारी, विजय पांडे तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन से चंद्रमणी भट्ट शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments