HomeBreaking Newsहल्द्वानी में चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वालीं चार महिलाएं...

हल्द्वानी में चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वालीं चार महिलाएं गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी| पुलिस ने मुखानी क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की वारदातों का पर्दाफाश कर दिया है। गोरखपुर की तीन संगी बहनों ने देवरानी व एक मासूम के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। एसएसपी पंकज भट्ट ने टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

तीन वारदातें कर चुकी थीं

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

एसएसपी ने बताया कि तीन अक्टूबर को एकता विहार कुसुमखेड़ा निवासी विमला रावत के गले से टेंपो सवार महिलाओं ने चेन लूट ली थी। इससे पहले भी दो वारदातों को अंजाम दिया। चेन स्नेचिंग में महिलाओं की भूमिका सामने आने पर दो टीमें गठित की गई थीं। गुरुवार को दोनों टीमों ने रिलायंस मॉल रामनगर रोड से चार महिला व 12 वर्षीय एक किशोरी को पकड़ लिया। पूछताछ में महिलाओं ने अपना नाम सरिता देवी पत्नी राजेश चमार, सुनीता देवी पत्नी विजय कुमार, अंतिमा देवी पत्नी गिद्धन चमार, मंजू देवी पत्नी अर्जुन चमार निवासी ग्राम बंजाराह, पोस्ट साउखोर, थाना बडहलगंज, तह. गोला, जिला-गोरखपुर यूपी बताया। आगे पढ़े…

तीन चेन बरामद

पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि सरिता, सुनीता व अंतिमा तीनों सगी बहनें हैं जबकि मंजू सरिता की देवरानी है। वहीं, मामले में 12 वर्षीय बालिका इनके परिवार से ही जुड़ी है। सभी आरोपितों के कब्जे से दो चेन व एक टूटी चेन बरामद हुई। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उनके द्वारा हल्द्वानी में तीन वारदात की गईं। शनिवार को पुलिस सभी को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस ने नाबालिक बालिका को संरक्षण में लिया। आगे पढ़े…

टेंपो में घूमकर करते थे रेकी

सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि महिला गिरोह कई अन्य राज्यों में भी चेन स्नेचिंग कर चुका है। इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। गिरोह शहर में रेकी के लिए टेंपो का सहारा लेता था। अकेले ई-रिक्शे व टेंपो सवार उम्रदराज महिलाओं को टारगेट करते थे।

वारदात कर हो जाते थे फरार

पुलिस के अनुसार गिरोह में शामिल महिलाएं चमार जाति की हैं। शहर में वारदात के बाद सभी बस या ट्रेन से वापस गोरखपुर या उतर प्रदेश को लौट जाती थी। बच्ची को लूट के लिए मोहरा बनाया जाता था। शुक्रवार को गिरोह फिर किसी वारदात को अंजाम देने आया था। आगे पढ़े…

टीम में ये रहे शामिल

पुलिस टीम में मुखानी थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा, एसआइ सुनील गोस्वामी, एसआइ सोमेंद्र सिंह, एसआइ अनिल कुमार, एसओजी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी, सिपाही इसरार नवी, चंदन सिंह, एहसान अली, भावना जोशी, हंसी सामंत, रेखा अधिकारी, कुंदन कठायत, अशोक रावत, त्रिलोक रौतेला, दिनेश नगरकोटी व सर्विलांस सैल से अनिल गिरी शामिल रहे।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड : रेगुलर पुलिस को मिलेगी राजस्व क्षेत्रों की कमान, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments