HomeUttarakhandBageshwarBAGESHWER NEWS: विवाह समारोह में कर डाली मारपीट, चार लोग भेजे जेल

BAGESHWER NEWS: विवाह समारोह में कर डाली मारपीट, चार लोग भेजे जेल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कपकोट तहसील अंतर्गत एक विवाह समारोह में कुछ लोगों ने गाली गलौच करते हुए एक व्यक्ति व उसके साथी से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। मामले पर तहरीर मिलते ही पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही की और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के करुली चिड़ंग गांव निवासी विपिन चंद्र पुत्र गोपाल राम ने पुलिस को तहरीर दी कि गत 25 अप्रैल को वह ग्राम सालीखेत में हुए विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। इसी बीच स्थानीय निवासी गोविंद राम व उनके साथियों ने उनके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट कर दी और सिर पर बेलचे से वार कर दिया। इस हमले में वह खुद और उनका एक साथी घायल हो गए।

BAGESHWER BIG BREAKING: मालता के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, दोनों पूर्ति विभाग के कर्मचारी

उन्हें अस्पताल में अपना उपचार कराना पड़ा। थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 323 व 504 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की विवेचना एसआई अविनाश मौर्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को आरोपी गोविंद राम पुत्र भवानी राम, अमर राम पुत्र हीरा राम, पुष्कर राम पुत्र हीराराम, दयाल प्रसाद पुत्र केशव लाल को पुलिस ने अनर्सा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। इन चारों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।

उत्तराखंड में जानलेवा बना कोरोना, आज 96 मौत का जिम्मेदार, 5 हजार 703 नए केस

बिग ब्रेकिंग : अल्मोड़ा में ​कोरोना विस्फोट, आज मिले 204 संक्रमित, तीन की मौत, 755 एक्टिव केस, पढ़िये आज कहां—कहां से मिले पॉजिटिव केस

BREAKING NEWS: बागेश्वर जिले में आज 79 कोरोना पॉजिटिव केस, 4 मरीज ठीक होकर लौटे, एक की मौत

BAGESHWER NEWS: कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जिले में तीन नोडल अधिकारी नामित

ALMORA NEWS: हाईकोर्ट के आदेशानुसार गठित जिला स्तरीय निगरानी समिति ने किया कोविड हास्पिटल का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments