HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: 30 शराब पीते—पिलाते मिले, 40 वाहन नियम तोड़ते पकड़े

Almora News: 30 शराब पीते—पिलाते मिले, 40 वाहन नियम तोड़ते पकड़े

—उधर एक अवैध शराब के साथ दबोचा
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा में एसएसपी प्रदीप कुमार राय के निर्देश पर ‘​इवनिंग स्टॉर्म’ अभियान सख्ती से चल रहा है। इसी क्रम में होटल, ढाबों, ठेलियों, सार्वजनिक स्थानों पर आकस्मिक चेकिंग में अभियान के तहत ही शराब पीते—पिलाते 30 लोग पकड़ में आए।

ADVERTISEMENTSAd

वहीं नशे में वाहन चलाने या खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले 40 वाहन चालक पुलिस की नजर में आए। इन वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई, जबकि 02 वाहन सीज कर लिये गए। इसके अलावा चालानी कार्यवाही में 23 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
मय शराब एक दबोचा

जिले के सल्ट थानांतर्गत इवनिंग स्टॉर्म के तहत एसआई सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग की। इस दौरान सल्ट ब्लाक के हरड़ा पटवारी क्षेत्र के कोठलगांव निवासी महिपाल सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह के कब्जे से एक पिट्ठू बैग में 40 पाउच अवैध कच्ची शराब तथा एक प्लास्टिक के कट्टे मे 48 पव्वे देशी मसालेदार गुलाब मार्का अवैध शराब बरामद हुई। जिसकी कुल कीमत 5840 रुपये बताई गई है। पुलिस ने उसे धारा—60 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments