HomeBreaking Newsउत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य यूपी की इस सीट से...

उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य यूपी की इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

ADVERTISEMENTS

लखनऊ/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में पहले और दूसरे चरण में 113 सीटों पर होने वाले चुनाव के मद्देनजर शनिवार को 105 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसी सूची में उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का नाम भी शामिल है। जी हां भाजपा ने बेबी रानी मौर्य को आगरा ग्रामीण (SC) से अपना उम्मीदवार बनाया है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

तो वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी उम्मीदवारों की इस पहली सूची में मथुरा से प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा, नोएडा से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज शर्मा, शाहजहांपुर से वरिष्ठ नेता सुरेश खन्ना और सरधना से संगीत सोम जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। सभी 105 उमीदवारों की लिस्ट के लिए यहां क्लिक करें

पहले चरण में 58 में से 57 और दूसरे चरण में 55 में से 48 उम्मीदवारों की घोषणा हुई है। भाजपा ने अपने 83 मौजूदा विधायकों में से 63 विधायकों को दोबारा टिकट दिया है जबकि 20 विधायकों के टिकट काट दिए हैं। इस सूची में 10 महिलाओं को टिकट दिया गया है और 21 नए चेहरों को मौका दिया गया है। News WhatsApp Group Join Click Now

Uttarakhand : आचार संहिता का उल्लंघन, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत सहित 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड भर्ती : UKSSSC ने निकाली समूह ‘ग’ के अंतर्गत भर्ती, पढ़े पूरी अपडेट

भाजपा की पहली लिस्ट जारी, गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद की सीट का भी ऐलान

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments