HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : आरजेडी का वट वृक्ष ढहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश...

ब्रेकिंग न्यूज : आरजेडी का वट वृक्ष ढहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसा सिंह का निधन

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्ली एम्स में आज निधन हो गया। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। रघुवंश प्रसाद सिंह एम्स के आइसीयू वार्ड में भर्ती थे। दो दिन पहले उनकी हालत बिगड़ गई थी। बताया जा रहा है कि सांस लेने में परेशानी होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान में निधन हो गया। वह वेंटिलेटर पर थे। उनके निधन पर सियासी गलियारे में शोक की लहर है। इसके पहले आइसीयू से ही उन्‍होंने राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से इस्‍तीफा देने का अपना पत्र जारी किया था।
रघुवंश प्रसाद सिंह ने निधन पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने गहरा दुख जताया है। लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट किया, ‘प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है। लेकिन आप इतनी दूर चले गए. नि:शब्द हूं. दुःखी हूं। बहुत याद आएंगे।’

? न्यूज़ व्हाट्सएप ग्रुप Click Now ?

बता दें कि रघुवंश प्रसाद सिंह के इस्तीफा देने से बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आरजेडी को झटका लगा था। रघुवंश प्रसाद सिंह पिछले 32 वर्षों से लालू प्रसाद यादव के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने दिल्ली एम्स के आईसीयू से अपना इस्तीफा रांची रिम्स में अपना इलाज करा रहे लालू प्रसाद यादव को भेजा था।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments