HomeUttarakhandAlmoraस्मृति में बने रहेंगे : 14वीं पुण्य तिथि पर याद किये गये...

स्मृति में बने रहेंगे : 14वीं पुण्य तिथि पर याद किये गये पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. विजय जोशी, रा.ज.से. समिति ने कुष्ठ आश्रम में किए कंबल वितरित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. विजय जोशी की 14वीं पुण्यतिथि में आज उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय जन सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती शोभा जोशी एवं महासचिव प्रकाश रावत ने कुष्ठ आश्रम जाकर कंबल वितरित किए गए। साथ ही स्व. विजय जोशी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती शोभा जोशी ने स्वर्गीय विजय जोशी को याद करके उनको श्रद्धांजलि दी और संकल्प लिया कि उनके अधूरे कार्यों को वह पूरा करवाएंगे। श्रीमती जोशी ने कहा कि स्व. विजय जोशी विकास की सच्ची सोच रखते थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने यहां तमाम विकास कार्यों को अंजाम दिया। जनता से कभी भी उन्होंने जो भी वायदा किया उसे हर हाल में निभाया। यही कारण है कि आज भी जनता उन्हें याद रखती है और वह स्मृति में सदैव बने रहेंगे। उन्होंन कहा कि स्व. जोशी ने जो अल्मोड़ा के लिए सपने देखे थे उनको जनता के सहयोग के द्वारा पूरा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments