HomeUttarakhandAlmoraगौरव : पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी को मिला एसडीपी आईकॉनिक वूमेन ऑफ...

गौरव : पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी को मिला एसडीपी आईकॉनिक वूमेन ऑफ द वर्ल्ड 2021 का अवॉर्ड, तमाम नागरिकों ने दी शुभकामनाएं

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती शोभा जोशी को एसडीपी आईकॉनिक वूमेन ऑफ दी वर्ल्ड 2021 अवार्ड से नवाजा गया है। तमाम गणमान्य नागरिकों ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए श्रीमती जोशी को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही इसे उत्तराखंड व अल्मोड़ा का गौरव बताया है।
उल्लेखनीय है कि शोभा जोशी को यह अवार्ड हाल ही में महाराष्ट्र की इनोवेटिव अवॉर्ड्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ अमर सिने प्रोडक्शन के द्वारा वर्चुअल एसपीडी इंटरनेशनल विमेन आइकन अवार्ड 2021 के तहत दिया गया है। शोभा जोशी को यह अवार्ड उनकी प्रतिभा व समाज सेवा में उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रदान किया गया। इधर श्रीमती जोशी ने कहा कि प्रत्येक महिला को अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभा को पहचानना चाहिए और अपने सपनों को साकार करने के लिए हर कोशिश करते हुए अपने समाज के लिए अपनी भूमिका को निभाना चाहिए।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments