सितारगंज: पूर्व विधायक पाल ने एनयूजेआई पत्रकार यूनियन का किया सम्मान

नारायण सिंह रावत सितारगंज। पूर्व विधायक नारायण पाल ने अपने आवास पर आमंत्रित कर पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। नेशनल यूनियन…

नारायण सिंह रावत

सितारगंज। पूर्व विधायक नारायण पाल ने अपने आवास पर आमंत्रित कर पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया की नगर इकाई का गठन पूर्ण हो गया है जिसमे एनयूजेआई कुमाऊं मंडल सचिव रमेश यादव की उपस्थिति में अतुल शर्मा को अध्यक्ष, आशीष पाण्डेय को महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद पर मुकेश सरकार को मनोनीत किया गया है वहीं मुजाहिद अली, संदीप बिष्ट को संरक्षक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकुर ढल, उपाध्यक्ष नारायण सिंह रावत व अंकित सिंह को बनाया गया।

सचिव पद पर पूरन डसीला, शेर सिंह और परमजीत सिंह को मनोनीत किया गया। जिस पर नगर के वरिष्ठ जनों ने यूनियन के समस्त पदाधिकारियों को जब सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दी तो वहीं सितारगंज विधानसभा के पूर्व विधायक नारायण पाल ने सभी पत्रकारों को अपने आवास पर आमंत्रित कर नगर इकाई के सभी पदाधिकारियों का ज़ोरदार स्वागत कर शॉल उढ़ाई और माला पहना कर सम्मान किया। और कहा कि पत्रकारिता यदि सही दिशा में की जाए तो जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र का विकास संभव है क्योंकि जनप्राधिनिधियो के द्वारा करवाये गए विकास कार्यों में क्या गलत है और क्या सही है इसका पता पत्रकारों की कलम से ही लगता है।

और पत्रकार की कलम ही गलत को रोक कर सही करा सकती है। वहीं सम्मान सभा में उपस्थित नगर के चेयरमैन हरीश दुबे का कहना था कि अगर आज आम लोग अपनी दबी कुचली आवाज सरकार व अधिकारियों के समक्ष उठा पाते हैं तो उसका सबसे बड़ा माध्यम है मीडिया वरना तो समाज मे केवल धनवान और बलशाली का ही राज होता। वहीं यूनियन महामंत्री आशीष पाण्डेय ने कहा कि हम अध्यक्ष व समस्त यूनियन पदाधिकारियो की ओर से विश्वास दिलाते है कि समाज में सिर्फ सच का आईना प्रस्तुत करेंगे।

कार्यक्रम में बलवीर सिंह बल्ली, रमेश राय, जिला पंचायत सदस्य उत्तम अचार्य, हरपाल सिंह, करण जंग, पूरन चौहान, इश्तियाक अंसारी, विपिन खोलिया, राकेश बाबा, जावेद खान, सोमेंद्र यादव, पूर्व प्रधान मुगनी अहमद, मेजर सोही आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *