HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः पूर्व उप शिक्षा निदेशक एवं समाजसेवी विपिन जोशी का निधन

अल्मोड़ाः पूर्व उप शिक्षा निदेशक एवं समाजसेवी विपिन जोशी का निधन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः पूर्व उप शिक्षा निदेशक, गौ सेवा न्यास अल्मोड़ा के अध्यक्ष एवं गवर्नमेंट पेंशनर्स आर्गेनाइजेशन अल्मोड़ा के वरिष्ठ सदस्य विपिन चंद्र जोशी का आज प्रातः निधन हो गया। वह करीब 88 वर्ष की उम्र के थे। सेवानिवृत्ति के बाद वे सामाजिक कार्यों में लगे रहे और अपनी पेंशन की धनराशि से जरुरतमंद बच्चों को छात्रवृत्ति देते रहे और कई संस्थाओं की भी मदद की।

जोशीखोला अल्मोड़ा निवासी पूर्व उप शिक्षा निदेशक विपिन चंद्र जोशी ने आज सुबह धामपुर स्थित अपने भतीजे के आवास पर अंतिम सांस ली। वह डे केयर सेन्टर अल्मोड़ा व गवर्नमेंट पेंशनर्स आर्गनाइजेशन अल्मोड़ा समेत कई संगठनों से जुड़े रहे और गौ सेवा न्यास अल्मोड़ा एवं पुष्पलता जोशी न्यास के अध्यक्ष थे। सदैव सामाजिक कार्यों में रत रहे। स्व. विपिन जोशी ने कई विद्यालयोें के जरुरतमंद बच्चों के लिए अपनी पेंशन की धनराशि से छात्रवृत्ति की व्यवस्था की और कई संस्थाओं की आर्थिक मदद की।

इधर डे केयर सेंटर के अध्यक्ष हेम चन्द्र जोशी, गौ सेवा न्यास के सचिव दयाकृष्ण कांडपाल, पुष्पलता जोशी न्यास के सचिव भगीरथ पाण्डे, सदस्य चंद्रमणि भट, पूरन चंद तिवारी समेत कई लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और उनके निधन को सामाजिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments