HomeUttarakhandBageshwarजंगल केवल हरियाली नहीं, जीवनदायिनी विरासत हैं : भटगांई

जंगल केवल हरियाली नहीं, जीवनदायिनी विरासत हैं : भटगांई

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
Source: YouTube Shorts

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि हमारे जंगल केवल हरियाली नहीं, हमारी सांस्कृतिक तथा जीवनदायिनी विरासत हैं। इनकी सुरक्षा में जनसहभागिता तथा प्रशासनिक सतर्कता दोनों जरूरी हैं।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों का संवेदनशीलता तथा तत्परता के साथ काम करने का आह्वान किया। कहा कि हर एक पेड़, हर एक पौधा हमसे सुरक्षा की अपेक्षा करता है। स्कूलों के आसपास उगी झाड़ियों की साफ कराई जाएं ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। वन विभाग, उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारियों सहित अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाने को कहा।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए। मई तथा जून के महीने विशेष रूप से संवेदनशील होते हैं, वन विभाग को अपने संसाधनों तथा मानव बल को पूरी तरह तैयार रखेगा। मनरेगा के तहत जनश्रम की भागीदारी से जंगलों की सुरक्षा को मजबूत किया जा सकता है। सड़कों के किनारे गिरे हुए पिरूल को शीघ्र हटाने, पेड़ों की लापिंग करवाने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया, उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा, अनिल सिंह रावत, जिला आपदा प्रबंधक अधिकारी शिखा सुयाल आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments