HomeUttarakhandNainitalनिबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को वनक्षेत्राधिकारी ने किया...

निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को वनक्षेत्राधिकारी ने किया पुरस्कृत

ADVERTISEMENTS

राइंका ल्वेशाल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी

हरेला पर्व के उपलक्ष्य में रामगढ़ ब्लॉक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज ल्वेशाल में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ​वनक्षेत्राधिकारी नितिन पंत ने अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वनक्षेत्राधिकारी ने विद्यार्थियों को वनों के महत्व और उनके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। वर्षाकाल में गुलदार के मानव क्षेत्र में दिखाई देने के कारण और उसके बचाव के उपाय विद्यार्थियों व गुरुजनों को बताए और साथ ही सर्प से बचाव के उपाय और सर्पदंश होने की स्थिति में क्या करें क्या न करें की आवश्यक जानकारी दी।

हरियाली पर्व का प्रतीक हरेला के उपलक्ष्य में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत निबंध प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर अवसर पर वन दरोगा विजेन्द्र विश्वकर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं वन एवं वन्य जीव-जन्तुओं के संदर्भ में रोचक व ज्ञानवर्धक जानकारियां प्रदान की गयी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश चंद्र पंत कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए वन विभाग का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन व्यायाम शिक्षक राजनारायण सिंह धामी ने किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments