HomeAccidentसड़क किनारे खड़ी फोर्ड इकोस्पोर्ट को टक्कर मार, सड़क से नीचे फेंका

सड़क किनारे खड़ी फोर्ड इकोस्पोर्ट को टक्कर मार, सड़क से नीचे फेंका

ADVERTISEMENTS

👉 वाहन चालक फरार, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सड़क किनारे खड़ी महंगी फोर्ड इकोस्पोर्ट कार (Ford EcoSport) को बीती देर रात कोई भारी वाहन चालक टक्कर मार सड़क से नीेच गिरा गया। भीषण टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। वाहन स्वामी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस चौकी में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यू चार्टन लॉज, मल्ली ताल, नैनीताल निवासी रोहित मिश्रा पुत्र प्रयाग मिश्रा ने क्वारब चौकी में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी फोर्ड इकोस्पोर्ट संख्या यूके 04 एडी 1587 रीवर व्यू रेस्टोरंट से आगे सड़क किनारे खड़ी की गई थी। बीती रात कोई अज्ञात वाहन उनके वाहन को टक्कर मार, सड़क से नीचे गिरा फरार हो गया। इस दुर्घटना में उनकी कार आ अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिगस्त हो चुका है। जिससे उन्हें बहुत बड़ी आर्थिक क्षति पहुंची है। उनहोंने पुलिस से इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इधर सूचना मिलने के बाद क्वारब चौकी से कांस्टेबल एचएसआई गोविंदी टम्टा और प्रेम टम्टा मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि फोर्ड इकोस्पोर्ट एक महंगी और लक्जरी कार है। इसकी कीमत 8.85 लाख से शुरू होती है और 13.51 लाख तक जाती है। यह पेट्रोल और डीज़ल से चलने वाली अलग-अलग वैराइटी (वेरिएंट) में बाजार में उपलब्ध है।

नवरात्रि व्रत में क्यों खाया जाता है सेंधा नमक?, जाने फायदे
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments