HomeBreaking Newsबैसाखी मेले के दौरान हादसा - जम्मू-कश्मीर में फुटब्रिज टूटा, 80 लोग...

बैसाखी मेले के दौरान हादसा – जम्मू-कश्मीर में फुटब्रिज टूटा, 80 लोग घायल

ADVERTISEMENTS

Udhampur | जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में शुक्रवार को बैसाखी मेले के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बेनीसंगम इलाके में लोहे का फुटब्रिज टूटकर गिर गया। हादसे में कम से कम 80 लोग घायल हो गए, जिनमें 20-25 लोग गंभीर हैं।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

पुलिस और अन्य टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। घटना चेनानी ब्लॉक के बैन गांव की है। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उधमपुर के बैन गांव में बैसाखी पर मेले का आयोजन होता है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। इस बार भी मेले में काफी भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान ब्रिज पर ज्यादा लोगों के चढ़ने से हादसा हो गया। दावा किया जा रहा है कि फुटब्रिज को इलाके के लोगों ने ही पैसे जमा कर बनाया था।

चेयरमैन ने बताया…

वहीं, हादसे पर चेनानी नगर पालिका अध्यक्ष माणिक गुप्ता का कहना है कि कम से कम 80 लोग घायल हुए हैं जिनमें 20 से 25 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। 6 से 7 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बाकी अन्य का चेनानी में ही इलाज चल रहा है।

बागेश्वरः मीनू ने 98.99 फीसदी अंकों के साथ पास की यूजीसी नेट परीक्षा

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments