HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पंजाब में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के फुटबाल टीम की धाक

अल्मोड़ा: पंजाब में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के फुटबाल टीम की धाक

ADVERTISEMENTS

👉 बेहतरीन प्रदर्शन करते लगातार जीते तीन मैच
👉 फगवाड़ा में चल रही है नार्थजोन की प्रतियोगिता

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की पुरुष फुटबाल टीम पंजाब में चल रही नार्थजोन की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रही है। बेहतर प्रदर्शन करते हुए इस टीम ने लगातार तीन मैच जीत लिये हैं।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उल्लेखनीय है कि इनदिनों सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की फुटबाल टीम (पुरुष) नॉर्थजोन की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए GNA विश्वविद्यालय फगवाड़ा, पंजाब गई हुई है। यह टीम चंपावत महाविद्यालय के नेतृत्व में गई है। विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यह टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रही है। ऐसे ही प्रदर्शन से टीम ने लगातार 03 मैच अपने नाम कर लिये हैं। पहले मैच में श्रीनगर विश्वविद्यालय को 1-0 से, दूसरे मैच में केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू को 5-0 से तथा तीसरे मैच में एचएनबी विश्वविद्यालय गढ़वाल को 3-2 से हराया है।

टीम मैनेजर उपेन्द्र चौहान, टीम कोच पवनेश पाटनी, चंपावत महाविद्यालय के प्राचार्य डा. चंद्र राम, क्रीड़ा प्रभारी डा. पीतांबर दत्त पंत एवं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डा. लियाकत अली ने खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर बेहद प्रसन्नता जताते हुए टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। विश्वविद्यालय की टीम में चंपावत के 03, पिथौरागढ़ के 06, अल्मोड़ा के 04, लोहाघाट व टनकपुर 02—02 एवं रानीखेत महाविद्यालय का 01 खिलाड़ी शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments