HomeBreaking Newsनैनीताल : रात के अंधेरे में पांव फिसला, गहरी खाई में जा...

नैनीताल : रात के अंधेरे में पांव फिसला, गहरी खाई में जा गिरा पर्यटक

ADVERTISEMENTSAd

✒️ 01 घंटे तक चला रेस्क्यू अभियान

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/भवाली। यहां बीरभट्टी ज्योलिकोट के पास रात के अंधेरे में पैर फिसलने से एक 28 वर्षीय पर्यटक गहरी खाई में जा गिरा। जिसे मौके पर पहुंची चौकी ज्योलिकोट पुलिस ने जनता के सहयोग से रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकला और अस्पताल भिजवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी की राजधानी लखनऊ से नैनीताल भ्रमण पर आकाश रस्तोगी (28 साल) पुत्र राकेश रस्तोगी पहुंचे थे। जो कि प्रेम नगर, आलमबाग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

यह पर्यटक शनिवार को कैंची धाम मंदिर भवाली आये थे। वापस अपने गंतव्य को लौटते समय बीरभट्टी ज्योलिकोट के पास किसी ढाबे में खाना खाने के लिए रूके। इस बीच आकाश टॉयलेट करने के लिए सड़क के किनारे रोड से नीचे उतरे। इसी बीच रात के अंधेरे एवं उक्त स्थान पर मार्ग संकरा होने के कारण उनका पैर फिसल गया।

जिसके बाद उनके मुंह से चीख निकली और वह गहरी खाई में जा गिरे। इस बीच स्थानीय लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद आपदा उपकरणों के साथ चौकी ज्योलीकोट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चौकी प्रभारी ज्योलीकोट उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्थानीय जनता के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

करीब 01 घंटे तक चले उक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान खाई में गिरे पर्यटक को रस्सी की मदद से सकुशल खाई से बाहर निकाला गया। इसके पश्चात प्राथमिक उपचार हेतु उन्हें उनके परिजनों के साथ अस्पताल भिजवाया गया।

शहीद कमांडो कैलाश चंद रौतेला, जानिए कौन थे यह वीर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments