HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: हंगामा काट रहे 05 युवकों को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा: हंगामा काट रहे 05 युवकों को किया गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के धौलछीना थानांतर्गत नौगांव में हंगामा काट रहे 05 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ चालानी कार्यवाही करते हुए माता—पिता की मौजूदगी में काउंसिलिंग की गई और सख्त हिदायत दी गई।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

आज डायल नंबर 112 के माध्यम से धौलछीना थाना पुलिस को सूचना मिली कि राजकीय इण्टर कालेज, नौगांव, धौलछीना के पास कुछ असामाजिक तत्व भीड़ लगाकर उपद्रव कर रहे हैं।सूचना पर थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जहां वास्तव में हंगामा चल रहा था। इस पर पुलिस ने हंगामा काट रहे 05 युवकों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की। इसके बाद इन युवकों को माता-पिता को बुलाकर काउंसिलिंग कराई गई। उन्हें भविष्य में ऐसा कृत्य नहीं करने की सख्त हिदायत भी दी गई।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments