HomeUttarakhandAlmoraराज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए अल्मोड़ा रेडक्रॉस के 05 समाज सेवी

राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए अल्मोड़ा रेडक्रॉस के 05 समाज सेवी

ADVERTISEMENTS

👉 मनोज सनवाल, विनीत बिष्ट, आशीष वर्मा, डॉ. जेसी दुर्गापाल, हेमलता भट्ट सम्मानित

📌 मिला कोरोना वारियर्स सम्मान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। कोरोना काल में जरूरतमंदों की सराहनीय सेवा करने वाले रेडक्रॉस सोसायटी अल्मोड़ा के 05 सक्रिय सदस्यों को कोरोना वॉरियर्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आज देहरादून में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह (Lt Gen Gurmeet Singh) द्वारा इन्हें प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

राज्यपाल के हाथों पुरस्कार पाने वालों में रेडक्रॉस के अध्यक्ष मनोज सनवाल, उपाध्यक्ष विनीत बिष्ट, कोषाध्यक्ष आशीष वर्मा, डॉ जेसी दुर्गापाल, हेमलता भट्ट शामिल रहे। इन सभी लोगों को कोरोना काल व उसके बाद भी लगातार समाजिक कार्य करने पर देहरादून में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह द्वारा प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि देश व राज्य को हमेशा से ही समाज मे कार्य करने वाले लोगों की जरूरत रही है। ऐसे लोगों से समाज आगे भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि प्रभु ने आप सभी को जनसेवा के लिए चुना है। आप सभी समाज की पीड़ा को महसूस कर सकते हैं, इसलिए आप सभी बधाई के पात्र हैं।

कोरोना वॉरियर्स पुरस्कार से सम्मानित होने वाले सभी ने भविष्य में भी उत्साह से कार्य करने का प्रण भी लिया। इधर विधायक मनोज तिवारी, कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, पूर्व जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, किशन गुरुरानी, कैलाश गुरुरानी, सभासद मनोज जोशी, सौरभ वर्मा, अमित साह, दीपक वर्मा, अर्जुन बिष्ट, दीप्ती सोनकर, अक्षित पांडे, चन्दन लटवाल, निर्मला जोशी, राधिका जोशी, लीला बोरा आदि ने सम्मानित होने वाले जनों को शुभकामनाएं दी हैं।

आज PAN-Aadhaar Link करने का आखिरी मौका, ऐसे खुद करें लिंक

चमोली में घूमने के लिए खास हैं 15 प्रमुख पर्यटन स्थल |Visit in Chamoli
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments