HomeUttarakhandDehradunमत्स्य पालन को मिले बढ़ावा और हो उचित मार्केटिंग - मुख्यमंत्री धामी

मत्स्य पालन को मिले बढ़ावा और हो उचित मार्केटिंग – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को मत्स्य पालन को बढ़ावा देने एवं उनकी उचित मार्केटिंग की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की आजीविका को बढ़ाने के लिए मत्स्य पालन के क्षेत्र में प्रबल संभावनाएं हैं।

ADVERTISEMENTSAd

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का मत्स्य पालकों को अधिक से अधिक लाभ मिले। मत्स्य पालन को और तेजी से बढ़ावा देने के लिए विभाग द्वारा 5 लक्ष्य तय किये जाएं व उनको फोकस करते हुए समयबद्धता के साथ आगे कार्य किये जाएं।

उन्होंने कहा कि कार्यों में आधुनिक तकनीक को अपनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिन योजनाओं में केन्द्र एवं राज्य का अंश 90:10 के अनुपात में हो उनको अधिक प्राथमिकता दी जाए। कलस्टर बनाकर तालाबों का निर्माण किया जाए और उनके माध्यम से मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जाए।

इस अवसर पर मत्स्य पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा, सचिव मत्स्य बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, सचिव शैलेश बगोली, अपर सचिव अरूणेन्द्र चौहान, योगेन्द्र यादव उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments