बागेश्वर: प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद को जन्मदिन पर किया याद

0
प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद को जन्मदिन पर किया याद

✍️ कांग्रेसजनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिला कांग्रेस इकाई ने प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डा. राजेंद्र प्रसाद के जीवन पर महात्मा गांधी तथा उनके राजनीतिक गुरु गोपाल कृष्ण गोखले के विचारों का गहरा प्रभाव रहा। वह गांधी के विचारों से जितने प्रभावित थे, गांधी भी उनकी योग्यता तथा सौम्य व्यवहार के उतने ही कायल थे। राष्ट्रपति भवन को भारतीय स्वरूप देने के लिए भी वह सचेत थे। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के साथ संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, राजेन्द्र परिहार, किशन गिरी,मुन्ना पांडे, कुंदन गिरी गोस्वामी, गीता रावल, लक्ष्मी धर्मशक्तू, पुष्पा आर्या, किशन गिरी गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS