HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पहले जानकी व भावना, तो अब कृतिका का चयन

अल्मोड़ा: पहले जानकी व भावना, तो अब कृतिका का चयन

👉 जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी राइंका नाई की ये छात्राएं

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के राजकीय इंटर कालेज नाई की नौवीं कक्षा की छात्रा कृतिका बिष्ट ने विकासखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जीआईसी मनान में आयोजित विज्ञान संगोष्ठी के बाद कृतिका का चयन जनपद स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

कृतिका ने ‘श्री अन्न’ विषय पर अपनी प्रस्तुति दी, जिसकी तैयारी उन्होंने विज्ञान शिक्षक अंकित जोशी के मार्गदर्शन में की। यहां उल्लेखनीय है कि इसी विद्यालय की दो छात्राओं जानकी आर्या एवं भावना बिष्ट का चयन हाल ही में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इन दोनों छात्राओं ने व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार के मार्गदर्शन में तैयारी की थी। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य रमेश सिंह रावत, एसएमसी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नयाल, पीटीए अध्यक्ष पूरन सिंह भंडारी, डॉ. पवनेश ठकुराठी, गणेश चंद्र शर्मा, स्वयंदीप सिंह, अजरा परवीन, फरीद अहमद, सोनम चन्याल, विनीता, कुसुमलता पंत, भूपेंद्र सिंह नयाल, कामेश कुमार, चंदन सिंह बिष्ट आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments