Breaking NewsDelhi

साकेत कोर्ट के बाहर गोलीबारी, शख्स को पकड़ने के लिए टीमों का गठन


नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी के दक्षिणी दिल्ली इलाके में साकेत कोर्ट नंबर-3 के बाहर शुक्रवार सुबह गोलीबारी हुई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया है। गोलीबारी में एक महिला घायल हो गयी है।

इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिना किसी का नाम लिए साकेत कोर्ट परिसर में गोलीबारी की घटना के बाद राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति की आलोचना की।

केजरीवाल ने राजधानी में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति की आलोचना करते हुए ट्वीट किया, “दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है। दूसरों के काम में बाधा डालने और हर बात पर ओछी राजनीति करने के बजाय सभी को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए और अगर वह प्रबंध नहीं करते हैं, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए ताकि कोई और इसे कर सके।”

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वकील के वेश में आए एक व्यक्ति ने आज शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे चार गोली चलायी और वह कैंटीन के रास्ते फरार हो गया। इस घटना में एक महिला को तीन गोलियां लगीं। उसे तुरंत मैक्स साकेत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि आज साकेत कोर्ट में सुनवाई होनी थी, जिसमें पीड़िता और उसका वकील आए हुए थे। इसी दौरान हमलावर ने गोलीबारी कर दी। घटना में महिला को दो गोलियां पेट में और एक हाथ में लगी।पुलिस ने बताया कि गोलीबारी करने वाले शख्स की पहचान कर ली गई है। आरोपी ने पीड़िता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया हुआ था।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है, जो इस मामले से जुड़े हर स्थिति पर निगरानी बनाए रखे हुए हैं। फिलहाल, कोर्ट परिसर में स्थिति सामान्य है।

उत्तराखंड: Dream11 ने विधायक के सुरक्षाकर्मी कैलाश रावत को बनाया करोड़पति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती