बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई फायरिंग, 6 आरोपी गिरफ्तार

0
बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई फायरिंग, 6 आरोपी गिरफ्तार
बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई फायरिंग, 6 आरोपी गिरफ्तार

SSP नैनीताल के निर्देश पर हुई त्वरित कार्रवाई

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल: बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के मतदान के दौरान हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी की।


ADVERTISEMENTS

क्या है मामला ?

14 अगस्त, 2025 को बेतालघाट ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए मतदान हो रहा था। इसी दौरान एक प्रत्याशी के समर्थकों ने दूसरे प्रत्याशी के समर्थकों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। इस घटना में महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ गोधन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खैरना ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

इस घटना के बाद वादी की तहरीर पर बेतालघाट थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना में नामजद छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा, पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए दो वाहनों को भी जब्त किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी:

दीपक सिंह रावत उर्फ लटवाल (28 वर्ष), निवासी चित्रकूट, रामनगर

यश भटनागर उर्फ यशु (19 वर्ष), निवासी शिवलालपुर रोनिया, रामनगर

वीरेंद्र आर्य उर्फ विक्की (39 वर्ष), निवासी लखनपुर, रामनगर

रविंद्र कुमार उर्फ रवि (28 वर्ष), निवासी ढेला पटरानी, रामनगर

प्रकाश भट्ट (28 वर्ष), निवासी खुरियाखत्ता नं. 08, बिंदुखत्ता

पंकज पपोला (29 वर्ष), निवासी खुरियाखत्ता नं. 09, बिंदुखत्ता

पुलिस टीम में शामिल सदस्य:

थानाध्यक्ष बेतालघाट: अनीश अहमद

हेड कांस्टेबल: विनोद सिंह

हेड कांस्टेबल: नवीन पांडे

कांस्टेबल: दीपक सामंत

कांस्टेबल: दीपक सिंह

होमगार्ड: कपिल बुधोड़ी

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें