HomeUttarakhandNainitalवाहन दुर्घटना में फायरमैन जगजीत सिंह का आकस्मिक निधन

वाहन दुर्घटना में फायरमैन जगजीत सिंह का आकस्मिक निधन

पुलिस महकमे में शोक की लहर

CNE REPORTER, हल्द्वानी/नैनीताल। जनपद नैनीताल के फायर स्टेशन मल्लीताल में तैनात फायरमैन जगजीत सिंह का कर्तव्य पालन के दौरान गत रात्रि को एक वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटिल होने के कारण उपचार के दौरान असामयिक निधन हो गया है। इस अत्यंत दुखद घटना से पूरे उत्तराखंड पुलिस महकमे और जनपद नैनीताल पुलिस में शोक की लहर दौड़ गई है। अपने एक जांबाज, निष्ठावान और कर्तव्यनिष्ठ साथी को खोने से पूरा पुलिस परिवार मर्माहत है।

ADVERTISEMENTSAd

मंगलवार को हल्द्वानी क्षेत्र स्थित मोर्चरी पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ. मंजूनाथ टी०सी० समेत अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने दिवंगत फायरमैन के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस विभाग इस अत्यंत दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और दिवंगत साथी के आश्रितों को प्राथमिकता के आधार पर हर संभव विभागीय मदद तथा सभी देयकों का तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए तात्कालिक सहयोग राशि भी मौके पर प्रदान की गई। इसके बाद दिवंगत फायरमैन के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास स्थान बाजपुर ले जाया जा रहा है, जहां पुलिस नियमावली के अनुसार उन्हें शोक सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) देकर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

इस दुखद घड़ी में श्रद्धांजलि देने और शोक व्यक्त करने वालों में डॉ. जगदीश चंद्र (पुलिस अधीक्षक नैनीताल), अमित कुमार सैनी (क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी), विनय सिंह (क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु), विजय मेहता (प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी), हरकेश सिंह (प्रतिसार निरीक्षक), मिन्दरपाल (अग्निशमन अधिकारी हल्द्वानी) सहित कई पुलिस अधिकारी व सहकर्मी एक साथ शामिल रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

दिवंगत फायरमैन का सेवा विवरण

फायरमैन जगजीत सिंह ने अपने लगभग 19 वर्षों के सेवाकाल में अत्यंत निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ विभाग को अपनी सेवाएं दीं। उनका संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है:

  • नाम: जगजीत सिंह
  • पिता का नाम: गुरदीप सिंह
  • निवासी: ग्राम बाजावाला, थाना बाजपुर, पोस्ट केलाखेड़ा (जनपद ऊधमसिंह नगर)
  • जन्म तिथि: 15 मई 1988
  • भर्ती तिथि: 14 दिसंबर 2007

सेवा का सफर (विभागीय नियुक्तियां):

  • जनपद ऊधमसिंह नगर: वर्ष 2007 से वर्ष 2008 तक
  • जनपद नैनीताल: वर्ष 2008 से वर्ष 2010 तक
  • जनपद चंपातव: वर्ष 2010 से वर्ष 2024 तक
  • जनपद नैनीताल: वर्ष 2024 से वर्तमान समय तक (फायर स्टेशन मल्लीताल में अंतिम नियुक्ति)
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments